Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अब मैं विधायक नहीं हूं, इसलिए... : सुदेश महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अब मैं विधायक नहीं हूं, इसलिए... : सुदेश महतो
विज्ञापन
  • विधायक की हैसियत से यह बंगला मिला था, लेकिन अब मैं..., सरकारी घर छोड़ने पर छलका सुदेश महतो का दर्द

टीम एबीएन, रांची। विधानसभा चुनाव हारने के बाद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को कांके रोड स्थित आवास संख्या-5 को खाली करना होगा। कहा जा रहा है कि अब इस सरकारी बंगले में सीएम हेमंत सोरेन का आवासीय दफ्तर शिफ्ट किया जायेगा। 

वहीं, आवास खाली करने के संबंध में सुदेश महतो का बयान सामने आया है। सुदेश महतो ने कहा कि मेरे लिए यह कोई बड़ा विषय नहीं है। आवास खाली कराना सरकार का निर्णय है। विधायक की हैसियत से यह बंगला मिला था। अब मैं विधायक भी नहीं हूं इसलिए छोड़ना ही पड़ेगा। 

ये पूछे जाने पर आप  साल 2014 में विधायक नहीं थे, फिर भी इस बंगले में कैसे रह रहे थे। जवाब में उन्होंने कहा कि तब सरकार ने नियम में बदलाव कर यह सुविधा मुहैया कराया था। सुदेश महतो ने आगे कहा कि इस बार उस बंगले को मिनिस्टर पुल में रखा गया है। इस लिहाज से मेरे लिए इस आवास का कोई मतलब नहीं है।

बता दें कि 2009 में उप मुख्यमंत्री बनने पर सुदेश महतो ने इस आवास को अपने नाम से आवंटित करवाया था, लेकिन 2014 में चुनाव हारने के बावजूद इसी बंगले में रह रहे थे। जिसे अब भवन निर्माण विभाग की तरफ से खाली करवाया गया। 

ज्ञात हो कि सुदेश महतो चुनाव हार चुके हैं। इसलिए उन्हें सरकारी बंगले में रहने का कोई अधिकार नहीं है। जानकारी के मुताबिक सुदेश महतो आवास संख्या- 5 में साल 2009 से रह रहे हैं। पूर्व में इस बंगले में मुख्य सचिव रहते थे। 2009 में डिप्टी सीएम बनने पर सुदेश महतो ने इस आवास को अपने नाम से आवंटित करा लिया था।

विज्ञापन