Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जिलों तक पहुंच गयी है मंइयां सम्मान की राशि

जिलों तक पहुंच गयी है मंइयां सम्मान की राशि
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। नये साल से पहले हेमंत सरकार प्रदेश की महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी हुई राशि ट्रांसफर करने जा रहे हैं। इसे लेकर तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है। राज्य सरकार इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।

मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ी अपडेट

बता दें कि पिछले साल राखी में इस योजना की शुरुआत की गयी थी। योजना की शुरुआत तो 1000 रुपये से हुई थी, जिसे अब बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हेमंत सरकार ने बढ़ी हुई राशि की घोषणा की थी। कहीं न कहीं हेमंत सरकार की सत्ता वापसी में इस योजना की भी अहम भूमिका रही है।

क्रिसमस से पहले सभी के खाते में आयेंगे 2500 रुपये

बता दें कि झारखंड में महिला वोटर्स की बड़ी संख्या है। हेमंत सरकार की इस योजना के बाद महिला वोटर्स ने हेमंत सरकार पर अपना भरोसा जताया। 53 लाख 64 हजार महिलाओं के खाते में 6400 करोड़ रुपये की राशि आंवटित की जायेगी। 

बढ़ी हुई राशि के तहत राज्य सरकार ने सभी जिलों में पैसे आवंटित कर दिये हैं। साथ ही जिला अध्यक्षों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वह बड़े स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं-बहनों के बीच पैसों को वितरित करें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,254