Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गिरिडीह : श्मशान बना खलिहान, मां-बेटे स्वाहा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गिरिडीह : श्मशान बना खलिहान, मां-बेटे स्वाहा
विज्ञापन

पुआल के कुंभा में लगी भीषण आग, सो रहे मां-बेटे की जिंदा जलने से मौत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आग में मां और बेटे की जिंदा जलकर मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

मामला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के जिलिमटांड़ गांव का है। बताया जा रहा है कि मां और बेटे दोनों खलिहान में पुआल के कुंभा में सो रहे थे। उन्होंने ठंड से बचने के लिए पास में लकड़ियों का अलाव जलाकर रखा हुआ था। 

इस दौरान रात में अलाव की आग पुआल में लग गयी, जिससे कुंभा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जब तक दोनों की आंख खुली तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था जिससे दोनों बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही मां-बेटे की मौत हो गयी।

विज्ञापन