Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेपीएससी अध्यक्ष तत्काल नियुक्त किया जाये : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेपीएससी अध्यक्ष तत्काल नियुक्त किया जाये : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन
  • कल झारखंड के छात्रों का जेपीएससी अध्यक्ष नियुक्त मांग को लेकर एक्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हैशटैग चलाने का निर्णय 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग अभ्यर्थियों द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2024 दिन शनिवार को सुबह 8 बजे से एक्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हैशटैग ट्विटर अभियान चलाकर तत्काल  अध्यक्ष पद का नियुक्त का मांग किया जायेगा जिसका हैशटैग #jpsc_chairman_appoint_karo है उक्त जानकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने दी। 

मौके पर छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने बताया कि 22 अगस्त 2024 से ही जेपीएससी अध्यक्ष पद खाली पड़ा हुआ है जिससे 11वीं सिविल सेवा परीक्षा, सीडीपीओ, फॉरेस्ट रेंजर आफिसर के अलावा अन्य परीक्षा परिणाम और नया विज्ञापन बाधित हो रहा है, जिससे झारखंड के छात्रों का मानसिक प्रताड़ित हो रहा है तथा भविष्य के योजनाओं में बाधा उत्पन्न हो रहा है।  

साथ ही देवेंद्रनाथ महतो ने सरकार से मांग की है कि छात्रों का भविष्य का ख्याल रखते हुए आगामी 24 दिसंबर 2024 के कैबिनेट बैठक में जेपीएससी अध्यक्ष पद का नियुक्त किया जाये, अन्यथा झारखंड के छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,892