Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

क्रिसमस गैदरिंग में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
क्रिसमस गैदरिंग में शामिल हुए राज्यपाल संतोष गंगवार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज रांची सीआरआई द्वारा संत जेवियर स्कूल डोरंडा में आयोजित आल चर्चेस क्रिसमस गैदरिंग में महामहिम संतोष गंगवार, झारखंड के राज्यपाल  शामिल हुए। मौके पर उन्होंने क्रिसमस का केक भी काटा और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। 

आज रांची सीआरआईं ने संत जेवियर स्कूल डोरंडा में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया। महामहिम संतोष गंगवार, झारखंड के राज्यपाल की उपस्थिति ने इस क्रिसमस गैदरिंग को विशेष बनाया। उन्होंने महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के साथ क्रिसमस केक भी काटा। अपने संबोधन में महामहिम संतोष गंगवार, झारखंड के राज्यपाल ने ख्रीस्त विश्वासियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की प्रशंसा की।

साथ ही सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने संबोधन में कहा कि चरनी के इर्ध गिर्ध सभी में नम्रता भरी दिखाईं देती है। चाहे वे चरवाहे, जोसफ, माता मरियम हो सभी ने नम्रता के साथ बालक प्रभु येसु का स्वागत किया। इसलिए हम भी नम्रता के साथ यह क्रिसमस मनाएं।  महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने भी उपस्थित सभी लोगों को क्रिसमस एवं नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।  

क्रिसमस गैदरिंग के अवसर पर महामहिम संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल एवं महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा, फा अजीत कुमार खेस, रांची येसु धर्मसंघ के प्रोविंशियल, फा आनंद डेविड खलखो रांची धर्मप्रांत के विकार जेनरल, फा सुधीर कुजूर, फा जस्टिन कुजूर, सीआरआई के अध्यक्ष एवं 500 से अधिक धर्मसंघी शामिल हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,404