कोडरमा। ब्राह्मणों की एक बैठक रविवार को गांधी स्कूल रोड स्थित शिव मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता वरुण कुमार पांडेय ने की। बैठक में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की गई और उन पर नीतीश सरकार से कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में बोलते हुए ब्रह्मणों ने कहा कि जीतन राम मांझी को ब्राह्मण और हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस मौके पर विजय मिश्रा, रामानुज पांडेय, त्रिवेणी पांडेय, धनंजय पांडेय, बबलू पांडेय, राधेश्याम पांडेय, मुरली मनोहर पांडेय, उमाकांत पांडेय, पंकज पांडेय, उपेंद्र पांडेय, कृष्णा पांडेय, संजय मिश्रा, राजीव मिश्रा, शालीग्राम पांडेय, बबली पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे।