टीम एबीएन, रांची। झारखंड में ठंड का कहर लगातार जारी है। लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने ऐसी बात कही है जिससे कि लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।
आइएमडी की मानें तो 20 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 20 और 21 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। राज्य के दक्षीणी और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 21 के बाद से ठंड में फिर से बढ़ोतरी होगी और कई इलाकों में धुंध छाया रहेगा।