Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवेंद्रनाथ महतो पुलिस हिरासत से रिहा

देवेंद्रनाथ महतो पुलिस हिरासत से रिहा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सीजीएल आंदोलन आंदोलन के नेतृत्व कर रहे देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। पुलिस हिरासत से उन्हें आज शाम 5 बजे छोड़ा गया। उनके अधिवक्ता सष्टी रंजन ने बताया कि कोतवाली थाना से पर्सनल बांड पर छोड़ा गया है। 

ससमय बेल लेने का बांड भरा गया है। रिहाई होने के साथ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और छात्रों में खुशी देखा गया। देवेंद्र नाथ महतो के पुलिसिया रिहाई होते ही राज्य के छात्रों में खुशी देखा गया। स्टेट लाइब्रेरी रांची के विद्यार्थियों ने अपने छात्र नेता को गाजे-बाजे के साथ उन्हें कंधे पर उठाकर अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे।

छात्र नेता श्री महतो ने राजधानी रांची के बीचोंबीच फिरायालाल चौक स्थित शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और झारखंड के वीर शहीदों का जयघोष करते हुए अपनी बातों को रखा। 

कोतवाली थाना में आवश्यक कागजी कार्यवाही के साथ आंदोलन का नेतृत्व करता छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को पुलिसिया हिरासत (30 घंटे बाद) से रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,597