ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों कि समस्याएं का निष्पादन कराने को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश
लोगों की समस्याओं का हल कराना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता
कुछ समस्यायों का निराकरण कराने के लिए आन स्पॉट संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये
टीम एबीएन, रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज दिनांक 17 दिसंबर 2024 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोगों से मुलाकात करते हुए जन समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। उपायुक्त रांची जिला के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।
उन्होंने आये मुलाकातियों से एक-एक कर सभी की समस्याओं को सुनते हुए सभी समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द कराने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्या का निराकरण कराना आप सबकी जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बर्दाश्त की जायेगी।
उपायुक्त संवाद में विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो विभिन्न विभागों से संबंधित थे। सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए जल्द समाधान करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लोगों की समस्याओं का हल कराना जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
कुछ समस्यायों का निराकरण कराने के लिए आन स्पॉट संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये
उपायुक्त संवाद में आए कुछ समस्या का निष्पादन के लिए आन स्पॉट संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। शिकायत का निवारण कराने के लिए बड़ी संख्या में टाना भगत ने उपायुक्त रांची से मुलाकात करते हुए अपनी कई समस्या उनके पास रखी। जिसपर उनके द्वारा उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी समस्या का निराकरण जरूर करेंगे।
उपायुक्त से कई जिला परिषद, वार्ड पार्षद, उप मुखिया ने मुलाकात कर उनके समक्ष कई मांगें रखी, जिसमें मुखिया ने ग्राम सभा नहीं कराने, कार्यकारिणी की बैठक नहीं होने और अन्य बातें उनके सामने रखी। जिसपर उन्होंने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुना। साथ उनसभी से अबुआ आवास के संबंध में भी जानकारी ली।