Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

19 को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगी आजसू पार्टी

19 को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेगी आजसू पार्टी
विज्ञापन

आजसू पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक 19 को, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा 

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 19 दिसंबर दिन गुरुवार को सुबह 11 बजे से हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गयी है। 

इस बैठक में केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ ही सभी जिला अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला महासचिव भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में विगत विधानसभा चुनाव, सांगठनिक विस्तार एवं भावी रणनीति के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से चर्चा की जायेगी। 

उल्लेखनीय है कि कल, दिनांक 18 दिसंबर को बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर सभी जिला मुख्यालयों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा। उक्त जानकारी आजसू पार्टी केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,832