Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पर उच्च न्यायालय की कार्रवाई स्वागतयोग्य : आजसू

जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पर उच्च न्यायालय की कार्रवाई स्वागतयोग्य : आजसू
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक17/12/2024 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उच्च न्यायालय के जेएसएससी सीजीएल परीक्षा परिणाम पर रोक पूरे छात्र समुदाय की जीत है। यह फैसला छात्रों के संघर्ष की और आंदोलन की जीत है। राज्य सरकार छात्र समुदाय को दिग्भ्रमित कर आनन-फानन में रिजल्ट जारी कर दिया। 

छात्रों की आवाज को लाठी डंडा और एफआइआर के माध्यम से दबाना चाहती थी। उच्च न्यायालय ने इस सरकार को सही आईना दिखाया है। पूरे आजसू सहित छात्र समुदाय की ओर से उच्च न्यायालय धन्यवाद एवं आभार। माननीय उच्च न्यायालय से आग्रह है कि इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच करवाने का आदेश जारी करने की कृपा की जााये। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,970