Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 16
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सीएम ने झामुमो के केंद्रीय महासचिव विजय सिंह के निधन पर जताया शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सीएम ने झामुमो के केंद्रीय महासचिव विजय सिंह के निधन पर जताया शोक
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख

टीम एबीएन, रांची। सीएम हेमंत ने झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह के निधन पर दुख जताया है। सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि आदरणीय बाबा के आंदोलन के साथी, वरिष्ठ अधिवक्ता, झामुमो परिवार के स्तंभ और मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय विजय सिंह जी के निधन की खबर से अत्यंत मर्माहत हूं। 

सीएम हेमंत ने आगे लिखा कि सौम्य और सरल स्वभाव के धनी आदरणीय विजय जी ने झामुमो परिवार और दुमका की जनता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। उनका चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दु:ख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस दु:ख की घड़ी में पूरा झामुमो परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

विज्ञापन