देवेंद्र नाथ महतो के पुलिसिया पिटाई से जेएलकेएम कार्यकर्ता में आक्रोश
टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा के रद्द करने के मांग को लेकर आज आंदोलन हुआ। भारी पुलिस प्रशासन के मुस्तैद के बीच जेएसएससी कार्यालय घेराव में छात्र अपनी मांगों को लेकर जुटे। पुलिस प्रशासन ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया।
आंदोलन स्थल नामकुम से लाठी चार्ज के साथ इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो एवं कई छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मीडिया फुटेज के अनुसार से देवेंद्र नाथ महतो पर लाठियां भी चटकायी गयी। चोटिल अवस्था में ही उन्हें पुलिस ने जबरन डिटेन कर लिया है। जिससे छात्रों एवं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी गयी।
सदाबहार चौक, नामकुम से आंदोलन के अगुवा देवेंद्रनाथ महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने भारी बल का प्रयोग किया। दर्जनों पुलिसकर्मियों ने निहत्थे देवेंद्रनाथ महतो पर चारों ओर से घेर कर लाठियां चटकायी।
छात्रों एवं जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने समुचित इलाज के साथ रिहाई की मांग की है। संगठन कार्यकर्ताओं ने देर शाम को राज्य के विभिन्न जिलों से राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ हिटलरशाही एवं निरंकुश होने का नारेबाजी करते हुए पुतला-दहन किया।