Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कल सीजीएल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को हर हाल में रोकने का प्रयास किया जायेगा : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कल सीजीएल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन को हर हाल में रोकने का प्रयास किया जायेगा : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। कल दिनांक 16/12/24 दिन सोमवार को जेएलकेएम छात्र विंग झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। मौके पर  देवेन्द्र नाथ महतो ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिया कि जेएसएससी एग्जाम रद्द करने की मांग को लेकर सम्पूर्ण झारखंड के 24 जिला के छात्र आज ही रांची पहुंच चुके हैं।

विभिन्न लॉज, हॉस्टल,  रिश्तेदार घर में रात्रि विश्राम करके सुबह 9 बजे से ही जेएसएससी कार्यालय महाघेराव के लिए पहुंचकर हर हाल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन रोकने का काम करेंगे। तथा पूरी परीक्षा को रद्द कर सीबीआई से जांच कराकर कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी करवाई करने का मांग करेंगे। 

दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन द्वारा छात्रों के आवाज को कमजोर करने के लिए राज्यभर के छात्रावास में पुलिस प्रशासन तैनात किया गया तथा 24 जिला में बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को जिला से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। फिर भी छात्र रांची पहुंच रहें हैं तो रांची प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है।

जेएसएससी कार्यालय को पूरी तरह पुलिस छावनी पर तब्दील किया गया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार हमारा आवाज को दबाना चाहती है। किसी भी हाल में अपना आवाज को दबने नहीं देंगे। कल छात्रों का शक्ति प्रदर्शन होगा। पूरे राज्य के छात्रों को कल घर से अपने हक अधिकार के लिए बाहर निकलकर संघर्ष करने का अपील किया है।

विज्ञापन