टीम एबीएन, रांची। अपर बाजार के गांधी चौक के समीप स्थित मारवाड़ी कन्या पाठशाला के छात्राओं के साथ हुई छेड़खानी की घटना रांची वासियों के लिए अत्यंत ही शर्मनाक घटना है। विश्व हिंदू परिषद के झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा सीसी फुटेज इस बात को साबित करता है कि रांची में किस प्रकार से अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है।
अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। कोतवाली थाना के साथ-साथ महिला थाना के मात्र कुछ ही मीटर की दूरी पर घटनाएं घटित हो रहा है, जो प्रशासन की कार्य प्रणाली को चुनौती दे रहा है। परंतु प्रशासन अपराधियों के पहुंच से दूर है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ साहू ने कहा इस विद्यालय में ज्यादातर हिंदू बालिकाएं ही पढ़ती हैं, ऐसे में यह हिंदू समाज के लिए भी चुनौती का विषय है।
घटना में संलिप्त अपराधियों को प्रशासन शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दे। साथ ही साथ शहर के सभी महिला महाविद्यालयों एवं बालिका विद्यालयों के पास पुलिस गश्ती एवं पुलिस चौकी स्थापित करने का कार्य करें, जिससे छात्रायों को किसी प्रकार का पढ़ाई में बाधा न आये। उक्त जानकारी डॉ वीरेंद्र साहू ने दी।