Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

16 को होगा जेएसएससी कार्यालय का महाघेराव : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
16 को होगा जेएसएससी कार्यालय का महाघेराव : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

जेएसएससी आयोग का एक तरफ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तो वहीं दूसरी तरफ महाघेराव का आयोजन 

रविवार को राज्य के सभी जिलों से राजधानी राजधानी रांची करेंगे प्रवेश 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा का विरोध लगातार बढ़ते जा रही है। इस परीक्षा के सीबीआई जांच कर रद्द का मांग जोर पकड़नते जा रहा है। आज जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सामूहिक मीडिया कॉन्फ्रेंसिंग में आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि 16 दिसंबर (सोमवार) को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का घेराव किया जायेगा। 

कल रविवार को संपूर्ण राज्य से छात्र एवं अभिभावक राजधानी रांची प्रवेश करेंगे। ठंड में सभी छात्र अपने सुविधानुसार रात्रि पड़ाव करेंगे एवं पुन: सोमवार को अनुशासित तरीके से अपने मांगो को लेकर जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया जाएगा, सोमवार को एक तरफ आयोग द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तो वहीं दूसरी तरफ कार्यालय महाघेराव में जुटेंगे हजारों छात्र। 

रांची के आज मीडिया कॉन्फ्रेंसिंग में अरशद अली, परशुराम मानकी, विमल कुमार, चंदन, विक्की एवं विभिन्न छात्र संगठनों के छात्र नेता मौजूद रहे। मौके डिप्टी एसपी रांची अपने प्रशासन दल बल के साथ पहुंचे लेकिन भारी समर्थकों के बीच से देवेंद्र नाथ महतो मीडिया वार्ता के बाद आनंन-फानन तेजी से चेहरे पर गमछा बांधकर बाइक से सवार निकल पड़े। 

बताते चलें कि आज आयोग के सचिव ने भी आज शनिवार को  अपने पक्षो को रखा। चयनित अभ्यर्थियों का 16 से 20 दिसंबर तक प्रमाण पत्र की जांच होगी। आयोग कार्यालय के 500 मीटर के दायरे में धारा 163 के साथ निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन