Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खरमास बाद नये स्मार्ट बंगले में शिफ्ट होंगे मंत्री

खरमास बाद नये स्मार्ट बंगले में शिफ्ट होंगे मंत्री
विज्ञापन

नये साल से स्मार्ट बंगले मेंं रहेंगे हेमंत सरकार के मंत्री

टीम एबीएन, रांची। हेमंत सरकार के मंत्री जल्द ही नए बंगले में रहेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्मार्ट सिटी में तैयार हो रहे इन आलीशान बंगले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खरमास के बाद नये साल में मंत्रियों को यह बंगला मिलेगा। करीब 70 करोड़ की लागत से बन रहे माननीयों के इन 11 बंगले में सुरक्षा के साथ साथ अत्याधुनिक सुविधा का खास ख्याल रखा गया है, जिससे यहां रहने पर कोई परेशानी ना हो।

धुर्वा स्मार्ट सिटी कैंपस में करीब 9 एकड़ में बन रहे मंत्री आवास परिसर में एक साथ सभी मंत्री रहेंगे। मंत्रियों के इस आवासीय परिसर में क्लब हाउस, बैडमिंटन कोर्ट तथा पुलिस बैरेक के साथ-साथ बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था है। इधर, नये आवासीय परिसर को लेकर मंत्रियों में कौतुहल बनी हुई है। पूरी तरह से तैयार होने के बाद उन्हें आवंटित किया जायेगा। 

सरकार के केंद्रीय समन्वय समिति सदस्य विनोद पांडे कहते हैं कि मंत्रियों के कामकाज की सुविधा का ध्यान रखते हुए बंगला तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने 15 जनवरी तक बंगला तैयार कर विभाग को हैंडओवर करने को कहा है। स्वाभाविक रूप से तैयार हो जाने के बाद नए साल की सौगात के रूप में मंत्रियों को आवास मिलेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,240