Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 79
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

वाईएमसीए के हेल्थ कैंप में 80 मरीजों का इलाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वाईएमसीए के हेल्थ कैंप में 80 मरीजों का इलाज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। वाईएमसीए रांची इस वर्ष 2024 में विभिन्न सामुदायिक विकास सेंटर्स जैसे चुटिया पावर हाउस, कडरू पूल टोली, इस्लामनगर, गड़हा टोली, रामनगर डॉमटोली इत्यादि में पूरे वर्ष में लगभग 14 हेल्थ कैंप का आयोजन किया। जिसमें मरीज को निशुल्क डॉक्टरी सलाह और निशुल्क दवाई भी उपलब्ध करायी गयी। अब तक कुल 1200 से अधिक मरीजों का इस वर्ष इलाज किया गया। 

इसी क्रम में आज दिनांक 12 दिसंबर 2024 को वाईएमसीए रांची के तत्वावधान में वाईएमसीए सामुदायिक विकास केंद्र जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर जॉनसन बागे, (एमबीबीएस दरभंगा, डिप्लोगा इन फैमिली मेडिसीन सीएमसी वेल्लोर) एवं डॉक्टर कुमुद (एमबीबीएमस पटना, डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसीन सीएमसी वेल्लोर) ने 80 मरीजों की जांच की। 

जिसमें अधिकतर मरीज उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, खून की कमी, पेट की समस्या मौसमी बुखार इत्यादि समस्याओं से पीड़ित थे सभी मरीजों को डॉक्टरी सलाह के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी दी गयी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वाईएमसीए के प्रोग्राम को-आर्डिनेटर मोहम्मद मिनहाज, असिस्टेंट प्रोजेक्ट को-आॅर्डिनेटर, सुमन भेंगरा एवं रजनी एक्का, मुमताज कुरैशी समाज सेवक, नर्स जितनी खलखो, नर्स रेणुका टोप्पो, हेल्थ वर्कर प्यारी तिर्की आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन