Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खाटू वाले श्री श्याम के भक्त रवि बेरीवाल का रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खाटू वाले श्री श्याम के भक्त रवि बेरीवाल का रांची एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
विज्ञापन

सरायकेला में भगवान श्री श्याम को भजनों से रिझायेंगे

टीम एबीएन, रांची। खाटू वाले श्री श्याम के परम  भक्त और श्याम के भजनों के दीवाने रवि बेरीवाल हैदराबाद से आज वायु मार्ग से रांची एयरपोर्ट पधारे। जहां उनका श्री श्याम प्रेमियों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। रवि बेरीवाल रांची से श्री श्याम भक्तों के संग सरायकेला के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। 

आज रात्रि सरायकेला में बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार, झांकी व अखंड ज्योत के साथ रवि बेरीवाल के द्वारा श्री श्याम के भजनों की गंगा प्रवाह की जायेगी। रात्रि तक चलने वाले कार्यक्रम में रांची से भी कई श्री श्याम प्रेमी उनके साथ सरायकेला के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

एयरपोर्ट पर स्वागत करने वालों में किशन गोयल, मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत, ज्योति पोद्दार सहित कई श्याम प्रेमी वहां मौजूद थे। उक्त जानकारी प्रमोद सारस्वत (रांची) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,593