Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खाटू नरेश श्याम बाबा को लगा खीर-चूरमा का भोग

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
खाटू नरेश श्याम बाबा को लगा खीर-चूरमा का भोग
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मंडल, रांची ने अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में आज दिनांक 12 दिसंबर 2024 को खाटू नरेश श्याम बाबा को चांदन द्वादशी के पावन अवसर पर प्रात: 9 बजे  से 12  बजे तक श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया।  आज के भोग के मुख्य यजमान विनय जोशी अपने पूरे परिवार पुष्पा जोशी, ओम प्रकाश जोशी, प्रकाश जोशी, आनंद जोशी, पूनम जोशी, नैना जोशी के साथ श्याम बाबा को खीर चूरमा का भोग अर्पित किया।

सर्वप्रथम मंडल के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश बागला, मंत्री धीरज बंका एवं जोशी परिवार द्वार गणेश पूजन कर मंदिर में विराजे वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी पूजन कर विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्ठान अर्पित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमे का भोग अर्पित किया। मौके पर पूरा मंदिर परिसर हारे के सहारे की जय-लखदातार की जय जयकारों से गूंज उठा।

द्वादशी के दिन श्री श्याम प्रभु का प्रिय भोग खीर चूरमा को लेने भक्तगण कतारबद्ध होकर प्राप्त कर रहे थे साथ ही श्री श्याम मण्डल के कार्यकर्ता आये हुए भक्तजनों को शुद्ध पिय जल का वितरण कर रहे थे तथा उनके चरण पादुका को रखने की उत्तम व्यवस्था बना हुआ था। आज के खीर चूरमा का भोग श्री श्याम मंदिर में ही निर्मित किया गया तथा 350 से ज्यादा भक्तजनों प्रसाद प्राप्त किया।

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सारस्वत, अरुण धनुका, अमित जलान, प्रदीप अग्रवाल, विकास पाड़िया, विवेक ढांढनियां, सुमित पोद्दार, नितेश लखोटिया, ज्ञान प्रकाश बागला, ज्योति पोद्दार का सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल और श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन मार्ग रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,597