टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। एक दिन में राजधानी रांची का तापमान करीब 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर गया। इसके बाद जबर्दस्त ठंड का अहसास होने लगा।
मंगलवार को राजधानी रांची का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। राज्य के अन्य हिस्सों का पारा भी मौसम साफ होने की वजह से गिर गया है। मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेसि के आसपास था। बुधवार को यह 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
शहरी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमानगढ़वाका 7.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया।हजारीबागका न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानीरांचीका अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया।
मौसम केंद्र रांची ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि रांची सहित झारखंड के अलग-अलग हिस्सों का पारा एक से दो डिग्री सेंटीग्रेड तक और गिर सकता है। 15 दिसंबर तक राजधानी का न्यूनतम तापमान आठ से नौ डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।