Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेएसएससी सीजीएल परीक्षाफल में हुई है हाई लेवल धांधली : देवेंद्र नाथ महतो।

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेएसएससी सीजीएल परीक्षाफल में हुई है हाई लेवल धांधली : देवेंद्र नाथ महतो।
विज्ञापन

राजधानी रांची में निकला भव्य कैंडल मार्च

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा का विरोध तेज हो गया है। विरोध में छात्र सड़कों पर उतर आये हैं। मंगलवार को प्रशासन ने हजारीबाग के आंदोलनरत छात्रों पर लाठीचार्ज किया है। लाठी चार्ज से कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायल छात्र फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है। जिससे छात्रों एवं अभिभावको में भारी नाराजगी है। इस बेरहमी लाठी चार्ज का झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने भी विरोध किया। 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष सह छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आज बुधवार को सरकार और प्रशासन के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। यह संध्याकालीन कैंडल मार्च जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया। 

विरोध प्रदर्शन के दौरान शहिद अल्बर्ट एक्का रांची में छात्रों एवं अभिभावको का भारी जूटान देखा गया। छात्रों में भारी नाराजगी एवं गुस्सा देखा गया। अभ्यर्थियों ने जमकर जेएसएससी आयोग और राज्य सरकार विरोधी नारे लगाये। घंटो तक सड़कों में जाम की स्थिति बन रही। 

मौके पर मीडिया संबोधन में लाठी चार्ज का कडी निंदा करते हुए छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने दोषी अधिकारियों पर करवाई करने का मांग किया। एवं सीजीएल परीक्षाफल पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि कट-आॅफ अंक जारी नही कर सिधे चयनित छात्रों का सुची जारी करना सेटिंग-गेटिंग साबित होता है। 

पहले दिन के इस परीक्षा में लगभग मात्र 82 छात्रों का ही सिलेक्शन हुआ जबकि दूसरे दिन 22 सितम्बर को हुए परीक्षा में लगभग 2149 छात्रों का सिलेक्शन हुआ है जो कि एक गंभीर जांच का विषय है। छात्रों का भविष्य का ख्याल रखते हुए तत्काल डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन पर रोका लगाया जाय एवं इस विवादित परीक्षाफल को रद्द कर पुन: प्रदर्शिता के साथ परीक्षा का आयोजन होनी चाहिए। 

राजधानी रांची में कैंडल मार्च के दौरान आज देवेंद्र नाथ महतो, चंदन रजक, खगेन महतो, हर्षित सिंह,  कर्मु मुंडा, लक्ष्मी कुमारी, रवि मंडल, विजय, प्रभु, विष्णु आदि हजारों की संख्या में अभ्यर्थी, कोचिंग संचालक शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। आक्रोशित छात्र जेएसएससी सीजीएल परीक्षाफल रद्द करना होगा, झारखंड सरकार हाय-हाय, सेटिंग गेटिंग नाय चलतो और सरकार विरोधी नारे जम कर लगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,477