Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज विश्वासमत हासिल कर अनुपूरक बजट पेश करेगी हेमन्त सरकार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज विश्वासमत हासिल कर अनुपूरक बजट पेश करेगी हेमन्त सरकार
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा सत्र

  • आज सदन में विश्वासमत हासिल करेंगे हेमंत सोरेन, पेश होगा अनुपूरक बजट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र के तीसरा दिन हेमंत सोरेन के लिए बहुत खास है। दरअसल, आज यानी बुधवार को हेमंत सोरेन की सरकार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वासमत हासिल करेगी।

बता दें कि आज ही राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। इसके बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। कल यानी गुरुवार को भी अंतिम दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और फिर अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। इसके बाद अनुपूरक बजट पारित कर दिया जायेगा।

ज्ञात हो कि इंडिया गठबंधन के दल झामुमो से 34 विधायक हैं। कांग्रेस से 16 जबकि राजद से चार विधायक हैं। वही सरकार को बाहर से भी दो विधायकों का समर्थन मिला हुआ हैं। इस प्रकार सत्ता पक्ष के पास कुल 56 विधायक हैं। हेमंत सोरेन आसानी से बहुमत हासिल कर लेंगे। सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 41 है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,154