Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बाबर के नाम पर छाती पीटने वालों, बताओ बाबर से क्या है रिश्ता : विजय पांडे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बाबर के नाम पर छाती पीटने वालों, बताओ बाबर से क्या है रिश्ता : विजय पांडे
विज्ञापन
कोडरमा। कोडरमा जिला के अंतर्गत झुमरी तिलैया में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा गीता जयंती पखवाड़ा के अवसर पर शौर्य पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के अलग-अलग प्रखंडों से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता जय श्रीराम के जयकारों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम झुमरी तिलैया के ब्लॉक मैदान में आयोजित किया गया कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला कार्य अध्यक्ष राजेय वर्मा एवं संचालन संयुक्त रुप से जिला संयोजक सह कार्यक्रम प्रमुख राजेश यादव एवम जिला मंत्री पंकज दुबे ने किया। वही शौर्य संचलन का नेतृत्व बजरंग दल जिला सहसंयोजक श्री राज मेहता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री विजय पांडे उपस्थित रहे वही मुख्य रूप से प्रांत सहसंपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, मातृशक्ति प्रांत सह संयोजिका सुषमा सुमन, हजारीबाग विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, विभाग गौ रक्षा प्रमुख अजय वर्मा, हजारीबाग बजरंग दल विभाग सहसंयोजक प्रवीण चंद्रा, विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख सह जिला पालक सुधीर स्नेही उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत झुमरी तिलैया ब्लॉक मैदान में संपत कर बजरंग दल प्रार्थना से विभाग पदाधिकारी प्रवीण चन्द्रा द्वारा प्रारंभ किया गया। जिसके बाद मंचासीन पदाधिकारियों को प्रखंड व नगर पदाधिकारियों के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री विजय पांडे जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ मार्गदर्शन के बाद संचालन के लिए ब्लॉक मैदान से निकलकर झंडा चौक होते हुए जवाहर टॉकीज पुराना बस स्टैंड के पास पहुंच कर पुनः उसी मार्ग से वापस ब्लॉक मैदान में सभी कार्यकर्ता जय श्रीराम के जयकारों से पूरे शहर को भूल जाए मांग करते हुए पहुंचे। जिसके बाद महाप्रसाद ग्रहण कर अपने अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गए। कार्यक्रम में जिला कार्याध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला संरक्षक दीनानाथ पांडे जिला उपाध्यक्ष राम नरेश चौधरी, सुरेंद्र मोदी, विजय पांडे, नीरज सिंह, सुनील दास, सत्येंद्र सिन्हा, भूपेंद्र सिंह, बद्रीलाल बरनवाल अभिनव पाठक, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका संध्या आंचल, मातृशक्ति जिला सह संयोजिका पुष्पा देवी , जूही दास गुप्ता, ब्यूटी सिंह , चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह पप्पू बरनवाल गौतम कुमार, चतरा जिला संयोजक अंकित पांडे वरुण यादव काली यादव सतगावां, प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह विकास चौधरी, शिवराज सिंह उज्जवल कुमार रॉकी कुमार विवेक कुमार पांडे जयनगर प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडे सदानंद सिंह डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पांडे किरण प्रकाश रंजन कुमार आदित्य बरनवाल मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष विद्यासागर पासवान पवन कुमार बरनवाल अनुपम हलधर कोडरमा नगर अध्यक्ष उदय वर्णवाल आदित्य पांडे चंदन सिंह झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष आकाश सिंह दीपक चौरसिया अविनाश कुमार शक्तिकांत सिन्हा राम जी वर्मा पुष्पा देवी प्रीति सुमन मोदी अंकिता बरनवाल जूही दासगुप्ता ब्यूटी सिंह मधुसूदन दारूका समेत हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,576