Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रक्तदान महादान है : डॉ दीपक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रक्तदान महादान है : डॉ दीपक
विज्ञापन
कोडरमा। अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवती महिला मंडल झुमरीतिलैया ने पांचवां राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर के अवसर पर रविवार को देवी मंडप प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉक्टर आरके दीपक, डॉ सुजीत राज, डॉ नीरज शाह, डॉ अर्चना शाह, अधिवक्ता सह रेड क्रॉस सोसाइटी के स्कूटीव मेंबर अरुण कुमार ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉक्टर के दीपक ने कहा कि रक्तदान महादान है इसमें सबों को आगे आकर सहयोग करने की जरूरत है। वाइस चेयरमैन डॉ सुजीत राज ने कहा कि युवाओं को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। वही अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने कहा कि रक्तदान कर जहां जरूरतमंदों की जान बचाई जाती है, वही रक्तदान कर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग रक्त दान नहीं करते थे । रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद आज महिलाएं भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। मौके पर 15 महिलाओं ने रक्तदान किया। मौके पर गायत्री परिवार की सुमन पांडे, सुनीता सिंह, फुल कुमारी, सुनीता भगत, इंदु यादव , नीरा सिन्हा कामिनी देवी, इंदु जायसवाल, समाजसेवी ब्यूटी सिंह, दीपक पंडित, विकास मोदी, राजेंद्र मिस्टकार , शीला जायसवाल, मंगला जायसवाल, सोनी जायसवाल, राधा देवी, अमीषा भगत, मृत्युंजय भास्कर टेक्नीशियन जफर इकबाल वह महिमा भारद्वाज सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,786