Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अच्छे व्यवहार के साथ जनता के कार्य करें एसपी : डीजीपी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अच्छे व्यवहार के साथ जनता के कार्य करें एसपी : डीजीपी
विज्ञापन
  • जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें एसपी : डीजीपी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को उनके अधीन थानों में समय पर एफआईआर दर्ज करने और जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने आम जनता के प्रति पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार लाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

डीजीपी ने साइबर अपराध, एसटी-एससी, ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं महिला अपराध से संबंधित भुक्तभोगी के आवेदन पर आवेदित थाने में ही एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किये जाने के लिए निर्देश दिया है। उन्होंने किसी भी पीड़ित महिला के आवेदन पर क्षेत्र के संबंध में विचार किये बिना अविलंब आवेदित थाने में एफआईआर दर्ज किये जाने के लिए निर्देश दिया है। 

साथ ही सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने जिलों और क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था कायम करें कि यदि थाना प्रभारियों के जरिये आम जनता के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे अपनी शिकायतों को वरीय अधिकारियों (आईजी, डीआईजी, एसपी) के पास दर्ज करा सकें।

डीजीपी ने पुलिस अधीक्षक और क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक को भ्रमण के दौरान थानेदारों और थाने पर पदस्थापित मुंशी और अन्य कर्मियों को आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित करने का भी निर्देश दिया। 

डीजीपी ने इस संबंध में सीआईडी के आईजी और स्पेशल ब्रांच को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिले में उनके इकाई से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देश दें कि वे जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर निगाह रखें। यदि इस तरह कोई दृष्टांत प्रकाश में आता है तो यथाशीघ्र वरीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे, ताकि उनके स्तर से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन