Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : पन्ना लाल अग्रवाल बाल संस्कार केंद्र का किया गया उद्घाटन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : पन्ना लाल अग्रवाल बाल संस्कार केंद्र का किया गया उद्घाटन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जोहार लॉर्ड बुद्धा फाउंडेशन, कोकर के द्वारा आयोजित एवं स्वर्गीय पन्ना लाल अग्रवाल के परिवार के द्वारा प्रायोजित पन्ना लाल अग्रवाल बाल संस्कार केंद्र का उद्घाटन अनगढा प्रखंड के राजाबांध गांव में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ जीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि एसबीआई के ब्रांच मैनेजर रश्मि अग्रवाल एवं अतिथि सरोज कुमार मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ जीपी सिंह ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसी माध्यम है जिसका उपयोग कर हम किसी भी अच्छे पद को प्राप्त कर सकते हैं। सरोज कुमार मित्तल ने कहा कि हम समाज के लिए कुछ अच्छा करें यह मेरा सौभाग्य होगा।

फाउंडेशन के डायरेक्टर भारत भूषण ने कहा कि जिस तरह देखने के लिए आंख का होना जरूरी है उसी तरह सही सोचे और समझने के लिए ज्ञान का होना जरूरी है। ज्ञानी मनुष्य ही सही और गलत का फैसला करने में सक्षम होते हैं।

उद्घाटन के दौरान 25 बच्चों को पठन-पाठन सामग्री दिया गया। कार्यक्रम का संचालन जुगल बेदिया ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजीत बेदिया, विडंबर बेदिया, दीपेंद्र बेदिया, वार्ड सदस्य सुमन कुमारी, सावित्री कुमारी, अंजलि कुमारी एवं गोपाल बेदिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,376