Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
राज काज

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचीं पोषण सखी दीदियों ने मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन  से राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचीं पोषण सखी दीदियों ने मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी
विज्ञापन
  • राज्य सरकार के विगत कार्यकाल में पोषण सखी के पुनर्बहाल के निर्णय पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं  विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचीं पोषण सखी दीदियों ने मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विगत कार्यकाल में राज्य सरकार द्वारा पोषण सखी के पुनर्बहाल के निर्णय पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति पोषण सखी दीदियों ने आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर पोषण सखी दीदियों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आपके हक-अधिकार को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। आप सभी पोषण सखी दीदियां सरकार की आँख, नाक और कान बनकर साथ दिया है। आने वाला नया वर्ष आपकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। आपका परिवार सुख-समृद्धि के साथ जीवन व्यतीत करे, यही कामना करता हूं।  

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह सरकार आपकी उम्मीद और आकांक्षाओं की सरकार है। आप सभी का कर्तव्य है कि आप ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य को अंजाम देंगे। मैंने पहले भी कई बार कहा है कि हमारी सरकार शहर नहीं बल्कि गांव से चलने वाली सरकार है। हमारी सरकार आने वाली पीढ़ियों का तकदीर एवं तस्वीर कैसे बदल सकें, अधिक से अधिक रोजगार का सृजन कैसे उत्पन्न कर सकें, इसके प्रति  संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ रही है। 

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,725