सभी 12 आरोपियों के खिलाफ कर दिया गया चार्ज फ्रेम
टीम एबीएन, रांची। टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलम गीर आलम और अन्य को शनिवार को रांची पीएमएलए (प्रीवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने इस केस से जुड़े बारह आरोपियों के खिलाफ चार्ज फ्रेम (आरोप गठन) कर दिया है।
इसके बाद अब सभी आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चलेगा। पिछले दिनों कोर्ट ने आलमगीर आलम, वीरेंद्र राम, जहांगीर आलम और संजीव लाल की डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी थी। इस केस में ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी बहस कर रहे हैं।