स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन संभव है : डॉ बीरेंद्र साहू

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन संभव है : डॉ बीरेंद्र साहू
 

बड़ागाईं में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

टीम एबीएन, रांची। आज बड़ागाईं, रांची में स्व रमेश वर्मा की पुण्यतिथि की स्मृति में रमेश कुमार वर्मा मेमोरियल ट्रस्ट और जगन्नाथ हॉस्पिटल, रांची की सहभागिता से एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किडीज क्लब हाउस प्लेस्कूल/ के सी वर्ल्ड स्कूल परिसर में किया गया। इसका उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से निवर्तमान उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय उपस्थित थे। 

कार्यक्रम का उद्घाटन कर डॉ बिरेन्द्र साहू ने कहा कि रमेश कुमार वर्मा मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर क्षेत्र के लिए एक अनुकरणीय कार्य रहा। नर सेवा नारायण सेवा का भाव लेकर किया गया कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन की उपस्थिति संभव होती है। 

शिविर में 147 लोगों ने विभिन्न रोगों की अपनी जांच करवायी एवं मुफ्त मोतियाबिंद के आॅपरेशन के लिए निबंधन करवाया। मोतियाबिंद का आपरेशन जगन्नाथ अस्पताल, रांची में नि:शुल्क किया जायेगा। शिविर में डॉ विनीता वर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ प्रशांत कुमार मंदिरवार (इमरजेंसी, मेडिसिन), डॉ पूजा (दंत चिकित्सक), डॉ सुरुचि पल्लवी (नेत्र विशेषज्ञ) का विशेष योगदान रहा। 

कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत किडीज क्लब हाउस प्लेस्कूल, बड़ागांई के निदेशक डॉ अमित वर्मा ने किया। उक्त जानकारी किडीज क्लब हाउस प्लेस्कूल, बड़ागांई के निदेशक डॉ अमित वर्मा (9891885406) ने दी।

विज्ञापन

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.