Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

15 जनवरी तक शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर घर-घर लगाया जा रहा टीका

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
15 जनवरी तक शत-प्रतिशत टीकाकरण को लेकर घर-घर लगाया जा रहा टीका
विज्ञापन
गुमला। बिशनपुर प्रखंड के हेलता पंचायत के अति दुर्गम एवं पाट गांव बलाटुपाठ में टीकाकरण का कार्य किया गया। बलाटुपाठ गांव के लकवाग्रस्त दिव्यांग फूलों असुरइन, सुनीता असुर व उनके अभिभावकों को उनके घर पर जाकर कोरोना का पहला टीका लगाया गया। गुमला जिला अंतर्गत निरंतर जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 जनवरी 2022 तक शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा लोगों की समस्याओं का निष्पादन करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड प्रशासन बिशुनपुर एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिशनपुर प्रखंड के हेलता पंचायत के अति दुर्गम एवं पाट गांव बलाटुपाठ पहुंच कर टीकाकरण, कंबल वितरण एवं ग्रामीणों के व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के निष्पादन हेतु आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान बलाटुपाठ गांव के लकवा ग्रस्त दिव्यांग फूलों असुरइन, सुनीता असुर तथा सुनीता असुर के अभिभावकों को उनके घर पर जाकर कोरोना का प्रथम टीका लगाया गया। साथ ही उनके बीच में कंबल का भी वितरण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। वही गांव के वृद्ध महिलाएं डोमईन उरांव एवं महामुनी उरांव ने स्वयं टीकाकरण केंद्र तक जाकर कोरोना का प्रथम टीका लगवाया। इस पर बीडीओ ने उनके बीच कंबल का वितरण किया।बताते चलें कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा बीमार महिला मुन्नी उरांव (जो पहले टीका नहीं लगवाना चाहती थी) को टीकाकरण के प्रति उत्प्रेरित करने पर उन्हें भी कोरोना का टीका लगाया गया। विदित हो कि प्रखंड प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में घूम-घूम कर लोगों को कोरोना का टीका लगाया। बलाटुपाठ में प्रखंड विकास पदाधिकारी छन्दा भट्टाचार्यी के नेतृत्व में अभिषेक, संदीपा, एएनएम गीता, सेविका, सहिया, शिक्षक, पंचायत समिति सदस्य सुशील मुंडा, वीएलई प्रदीप, स्वास्थ्य विभाग के अन्य सदस्यों के सहयोग से टीकाकरण एवं अन्य कार्यों को संपादित किया गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,306