एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। सारा अली खान झारखंड की राजधानी रांची आने वाली हैं। सारा अली खान 12 जनवरी 2025 से मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहली बार आयोजित हो रहे हॉकी इंडिया वीमेन लीग के उद्घाटन समारोह में शामिल हो सकतीं हैं। समारोह में कई अन्य सेलिब्रिटी के भी शामिल होने की उम्मीद है। लीग में 13 मैच खेले जायेंगे। लीग में 4 टीमों के बीच मुकाबला होगा।
इसमें दिल्ली एसजी पाइपर्स, ओडिशा वॉरियर्स, बंगाल टाइगर्स और सूरमा हॉकी क्लब शामिल हैं। इसमें झारखंड की छह महिला हॉकी खिलाड़ी अपना जलवा दिखायेंगी। सूरमा हॉकी क्लब की ओर से सलीमा टेटे और निक्की प्रधान, दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी और दीपिका सोरेंग, बंगाल टाइगर्स से ब्यूटी डुंगडुंग और बिनिमा धान खेलेंगी।
एचआइएल वीमेन लीग का मुकाबला 13 दिनों तक चलेगा। पहला मुकाबला 12 जनवरी को दिल्ली एसजी पाइपर्स और ओडिशा वॉरियर के बीच खेला जायेगा। 17 और 19 जनवरी के मुकाबले राउरकेला में खेले जायेंगे। इस टूर्नामेंट को लेकर हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड ने तैयारियां शुरू कर दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.