Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लातेहार : अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
  • हरियाणा से झारखंड लायी जा रही अवैध शराब को पुलिस ने किया जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। लातेहार पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है। 

साथ ही पुलिस ने इस मामले में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। यह जानकारी लातेहार एसपी कुमार गौरव ने दी है। लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुरुवार को गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब से भरा हुआ एक ट्रक लातेहार जिला से गुजरने वाला है। 

इस सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक टीम का गठन कर चंदवा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान आरंभ किया। इसी दौरान राजस्थान के नंबर का एक ट्रक वहां पहुंची। पुलिस ने जब ट्रक की छानबीन आरंभ की तो उसमें बोरियों में भरा हुआ पशु चारा लोड था। लेकिन जब पुलिस ने पशु चारा को हटाकर देखा तो ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड था। एसपी कुमार गौरव ने बताया 947 पेटी शराब बरामद की गयी है। 

साथ ही एसपी कुमार गौरव ने भी बताया कि बरामद शराब की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। इसके बाद पुलिस ने ट्रक पर सवार दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान कानाराम और किशना राम के रूप में हुई है जो राजस्थान के रहने वाले हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने बताया कि हरियाणा से शराब की पेटी लोड कर रांची ले जा रहे थे। पुलिस गिरफ्तार लोगों से भी पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,078