झारखंड
जिला और प्रखण्ड स्तर तक होगा सरयूपारीण ब्राह्मण संगठन का विस्तार
ABN Bureau
•
26 Dec, 2021
•
7 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
कोडरमा। सरयूपारीण ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण कोर कमिटी की बैठक कोडरमा के ध्वजाधारी मंदिर प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा व संचालन राष्ट्रीय सलाहकार देवाशीष बादल ने किया। बैठक में सर्वप्रथम संघ के धर्माचार्य राजकिशोर शास्त्री ने मंत्रोचार के साथ अपने पूर्वज तुलसी दास की पूजा की तत्पश्चात सभी अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। बैठक में सर्प्रथम कार्यों की समीक्षा की गई, जिसके बाद लोगों ने बारी- बारी से समाज के उत्थान को लेकर अपनी बात रखी, अंतिम भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने कहा कि युवा प्रकोष्ठ अब हरेक घर तक पहुंचेगा, चूंकि अब काम करना है, भाषण देने का समय नहीं है। युवा प्रकोष्ठ समाज के हरेक तबके के लिए सुख दुःख में शामिल होगा, कहा कि अभी तो शुरुआत हैं, अभी कारवां बनना बाकी हैं। अपने सम्बोधन में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने गिरिडीह - कोडरमा- हजारीबाग जिला के लिए जिलाध्यक्ष और जिला कमिटी के निर्माण कराने के लिए पर्यवेक्षक का नियुक्ति भी कर दिया, जिसमे गिरिडीह जिला कमिटी निर्माण कराने के लिए बतौर पर्यवेक्षक राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र पाण्डेय कोडरमा के लिए महासचिव धीरज पाण्डेय हजारीबाग जिला कमिटी निर्माण के लिए बतौर पर्यवेक्षक धीरज पाण्डेय "मृदुल" को बनाया गया। वहीं गिरिडीह जिला के सभी प्रखंडों के प्रखण्ड कमिटी निर्माण हेतु कोर कमिटी के लोगों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। जिसमे सरिया प्रखण्ड के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा बिरनी प्रखण्ड के लिए राष्ट्रीय सलाहकार देवाशीष बादल बगोदर के लिए सचिव रविन्द्र पाण्डेय धनवार के लिए कोषाध्यक्ष करुण पाण्डेय गिरिडीह प्रखण्ड के लिए सुरजदेश बादल, पीरटांड़ के लिए मनोज शर्मा, डुमरी के लिए धर्माचार्य राजकिशोर शास्त्री, अजय शर्मा, जमुआ के लिए पंकज पाण्डेय, बबलू पाण्डेय, देवरी प्रखण्ड के लिए संचार मंत्री संजय पांडेय, बेंगाबाद और गांडेय के लिए महामंत्री अभिमन्यु पाण्डेय तीसरी के लिए धर्म प्रचारक नन्दलाल शास्त्री को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। साथ हीं निर्देशित किया गया कि जनवरी माह के अंतिम तक प्रत्येक गांव में सदस्यता अभियान चलाकर अधिकतम लोगों को संगठन से जोड़ा जाय और प्रखण्ड कमिटी निर्माण करना सुनिश्चित किया जाय। मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार देवाशीष बादल, संजय शर्मा, सीताराम पाण्डेय, धर्माचार्य राम किशोर शास्त्री कानूनी सलाहकार अजय शर्मा सचिव रविन्द्र पाण्डेय, महासचिव धीरज पाण्डेय, धर्म प्रचारक नंदलाल शास्त्री मीडिया प्रभारी धीरज पाण्डेय उप सचिव पंकज पाण्डेय उपसंचार मंत्री बबलू पाण्डेय, सलाहकार मनोज शर्मा, सलाहकार सदस्य संतोष पाण्डेय संचार मंत्री सुरजदेश पांडेय, चंदवारा से पीयूष पाण्डेय, संगठन मंत्री संजय पाण्डेय, गुमो से विशेष आमंत्रित सदस्य बिनोद पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन