Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : पांच जिलों में तीसरा विकल्प zycov-d vaccine लगाने की तैयारी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : पांच जिलों में तीसरा विकल्प zycov-d vaccine लगाने की तैयारी
विज्ञापन
रांची। झारखंड में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने के लिए यहां अब एक और विकल्प मिलेगा। झारखंड के पांच जिलों में रहने वाले लोगों को अभी तक लग रही वैक्सीन के अलावा एक और वैक्सीन आवंटित की गई है। इससे इन जिलों में वैक्सीन की कमी की समस्या दूर होगी। अभी तक झारखंड में कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई जा रही थी। इसके अलावा निजी तौर पर झारखंड में स्पूतनिक वैक्सीन भी लगाई जा रही है, जिसके लिए कुछ शुल्क निर्धारित है। इधर अब पांच जिलों में कोविशील्ड, कोवैक्सीन के साथ तीसरी वैक्सीन zycov-d भी निशुल्क उपलब्ध रहेगी। भारत सरकार ने पहले चरण में 03 लाख 40 हजार लोगों के लिए यह वैक्सीन उपलब्ध कराने की सहमति राज्य सरकार को दी है। स्टेट प्रतिरक्षण पदाधिकारी झारखंड डॉ राकेश दयाल ने ETV BHARAT की टीम को बताया कि भारत सरकार की ओर से मिलने वाली यह वैक्सीन भी कारगर और सुरक्षित है। दयाल ने बताया कि यह वैक्सीन भी कोविशील्ड और कोवैक्सीन की तरह निशुल्क लगाई जाएगी। इसके मिलने के साथ ही राज्य में अब चार तरह की वैक्सीन कोविशील्ड, Covaxine, स्पूतनिक और zycov-d उपलब्ध रहेगी। इसमें सरकारी स्तर पर कोविशील्ड, कोवैक्सीन और zycov-d vaccine निःशुल्क लाभुकों को लगाए जाएंगे। झारखंड के प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राकेश दयाल के अनुसार 28 दिन के अंतराल पर zycov-d vaccine के तीन डोज दिए जाएंगे जो वैक्सीनेशन के नए तकनीक हाई प्रेशर जेट गन से दी जाएगी. यह दर्द रहित तकनीक है जिसमें सुई का इस्तेमाल नहीं होता है. दयाल ने बताया कि अभी यह 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को ही लगाई जाएगी। रांची जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ शशिभूषण खलखो ने बताया कि स्वास्थ्य मुख्यालय की ओर से zycov-d vaccine के प्रयोग के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है और जल्द सभी CHC से जुड़ी ANM या वैक्सीनेटर को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। IDSP के डॉ प्रवीण कुमार कर्ण के अनुसार राज्य के पांच जिलो पलामू, रांची, धनबाद, गिरिडीह और बोकारो में यह वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। zydus cadila ltd द्वारा विकसित की गई यह वैक्सीन DNA तकनीक पर आधारित है और यह इंट्राडर्मल है यानी यह स्किन के ठीक नीचे वाली सतह में लगाई जाती है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,549