Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सिल्ली विस् क्षेत्र की हर समस्या का समाधान को लेकर सदैव तत्पर रहेंगे : देवेन्द्र नाथ महतो

सिल्ली विस् क्षेत्र की हर समस्या का समाधान को लेकर सदैव तत्पर रहेंगे : देवेन्द्र नाथ महतो
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा सिल्ली विधान सभा चुनाव समीक्षा प्रखंडवार कार्यक्रम आज जोन्हा पंचायत के डहुवा मैदान में गुड़ीडीह, जोन्हा, बरवादाग, टाटी, सुरसू पंचायत के सभी 31 बूथ का समीक्षा बैठक कार्यक्रम के साथ समीक्षा बैठक कार्यक्रम का समापन हुआ।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने हार कारण को स्पष्ट करते सभी त्रुटि को सुधार करते हुए नए ऊर्जा के साथ सिल्ली विधान सभा क्षेत्र के जनता का समस्या का समाधान के लिए सभी कार्यकर्ता को तत्पर रहने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम हार जीत हमारे लिए महत्व नहीं हैं हमारा कर्तव्य है सदैव जनता के हित में संघर्ष करना।

जनता का सेवा सुचारु रूप से जारी रखने के लिए बैठक के माध्यम सर्व सम्मति से पंचायत प्रभारी और सह प्रभारी भी नियुक्त किया गया जो इस प्रकार है जोन्हा पंचायत प्रभारी दिलीप अहीर, सह प्रभारी अजीत उरांव, रमेश मुंडा, गुड़ीडीह पंचायत प्रभारी राजेन्द्र महतो, सह प्रभारी  संतोष भोक्ता, चमन भोक्ता, देवानंद महतो बरवादाग पंचायत प्रभारी रमण मुंडा, सह प्रभारी जागेश्वर महतो, सुभाष मुंडा, उपेन्द्र मुंडा। 

टाटी पंचायत प्रभारी लखन बेदिया, सह प्रभारी फूल सिंह महतो, वीरेंद्र महतो। सुरसु पंचायत प्रभारी अरविंद बेदिया सह प्रभारी दयाल बेदिया, माही बेदिया, निरंजन रजवार को नियुक्त किया गया। बैठक में अनगड़ा प्रखण्ड के 31 बूथ के बूथ कमिटी पांच पंचायत के अधिकारी पदाधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,931