Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हंसराज से मिले विद्युतवरण, रखी विशेष मांग

हंसराज से मिले विद्युतवरण, रखी विशेष मांग
विज्ञापन

टीम एबीएन, जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन हंसराज अहीर से मुलाकात की। सांसद श्री महतो ने उनसे सुवर्ण वणिक जाति को केंद्रीय ओ बी सी सूची में शामिल करने की मांग की है। 

उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने सुवर्ण वणिक समाज सहित 36 जातियों को केन्द्रीय सूची में शामिल करने की अनुशंसा की है। इन सबको यथाशीघ्र केंद्रीय सूची में शामिल किया जाए ताकि इन जातियों के लोगों को तमाम लाभ मिल सके। 

चेयरमैन ने सांसद श्री महतो को आश्वस्त किया कि वे इस दिशा में यथाशीध्र कदम उठाएंगे।चेयरमैन ने सांसद श्री महतो को कहा कि आने वाले दिनों में वे झारखंड के प्रवास पर आएंगे। उन्होंने सांसद श्री महतो को उक्त दौरे में साथ रहने का आग्रह भी किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,510