Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : जल्द मिलेगी एक और फ्लाईओवर की सौगात

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : जल्द मिलेगी एक और फ्लाईओवर की सौगात
विज्ञापन
  • रांची में बनने को तैयार एक और फ्लाईओवर
  • CM हेमंत ने पत्नी कल्पना संग सिरम टोली फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज यानी मंगलवार को निर्माणाधीन सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण किया।उनके साथ उनकी पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और परियोजना समय पर पूरी होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर न केवल यातायात को सुचारू करेगा, बल्कि शहर के विकास में भी योगदान देगा। 

श्री सोरेन ने कहा कि फ्लाईओवर बन जाने से शहर का सौंदर्यीकरण भी होगा और आवागमन में सुधार आयेगा। वहीं, सीएम हेमंत ने इसकी तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की। साथ ही उन्होंने लिखा कि रांची में जल्द ही एक और फ्लाईओवर मिलेगा। बता दें कि 2 माह पहले मुख्यमंत्री ने कांटाटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था।

वहीं अब सिरम टोली फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके शुरू हो जाने के बाद मेन रोड में क्लब रोड, सुजाता चौक, पुराना ओवरब्रिज पर जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। फ्लाईओवर के चालू होने से शहर की एक बड़ी आबादी को डोरंडा जाने में जाम की समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 86,062