Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एस आर डीएवी पुंदाग ने किया डॉ राजेन्द्र प्रसाद को नमन...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एस आर डीएवी पुंदाग ने किया डॉ राजेन्द्र प्रसाद को नमन...
विज्ञापन
  • एस.आर.डीएवी.पुंदाग में स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती समारोह

टीम एबीएन, रांची। एस. आर. डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसादजी की 140वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई । डॉ राजेंद्र प्रसाद जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा देश को आज़ाद करवाने में उनके योगदान पर चर्चा की गयी।

प्राचार्य एस. के.मिश्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि  राजेंद्र  बाबू त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति थे ।वे  केवल हाड़ - मांस के बने साधारण मानव नहीं,अपितु महामानव 8थे, जिन्होंने स्वाधीनता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लिया। 

वे सादा जीवन - उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे।देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के बाद भी वे सादगीपूर्ण जीवन जीते रहे एवं आजीवन देश की सेवा करते रहे।उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।शांतिपाठ के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,983