Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आजसू समर्थित छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आजसू समर्थित छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 3/12/24 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के एक प्रतिनिधि मंडल रांची विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय से मिलकर ज्ञापन सौंपा , जो इस प्रकार है: 

  1. बीपीएड कोर्स सत्र 2025/ 26 से शुरू की जाय ।
  2.  S.S मेमोरियल कॉलेज एवं रामलखन  सिंह यादव कॉलेज की बिल्डिंग अभिलंब बनाया जाय ।
  3. पिछले वर्ष का ऑडिट रिपोर्ट सार्वजानिक की जाए ।
  4. रांची विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्रों का सार्वजनिक बीमा कराया जाय।
  5. हर वर्ष छात्र संघ चुनाव करवाने हेतु एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाय।
  6. मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाय ।
  7. रांची विश्विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार अभिलंब स्थाई रूप से खोला जाय ।
  8. विश्विद्यालय में झारखंड होम गार्ड की सेवा पुन रूप से बहाल  की जाय। 

कुलपति महोदय ने सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक लिया और जल्द ही सभी मांगों को पूरा करने की बात कही। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, चेतन प्रकाश ,अजित कुमार, सौरभ शर्मा, बबलू महतो ,पवन सिंह, आनंद यादव,राजेश सिंह,बबलू मंडल अभिषेक, ऋषभ, पुरुषोत्तम, अभिषेक, आर्यन, दीपक , निशांत , राहुल इत्यादि लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,999