Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : पूर्व मुखिया को बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : पूर्व मुखिया को बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मार डाला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची/हजारीबाग। हजारीबाग शहर में सोमवार रात कांग्रेस नेता और पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान उदय कुमार साव के रूप में हुई है जो कि कटकमदाग पंचायत के पूर्व मुखिया रह चुके हैं। उदय साव वर्तमान प्रखंड प्रमुख कुमारी विनीता के पति थे।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, उदय साव अपनी बोलेरो गाड़ी पर हजारीबाग पुलिस लाइन के पीछे झील के रास्ते से गुजर रहे थे. तभी अपराधियों ने घेराबंदी कर उन पर गोलियां बरसाईं. एक गोली उनके सिर पर लगी। उन्हें जख्मी हालत में तुरंत हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उदय साव का आपराधिक रिकार्ड भी था। वह एनटीपीसी के एक अधिकारी की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुके थे।
इधर, घटनाकी सूचना मिलते ही हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की तफ्तीश की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मुन्ना सिंह सहित पार्टी के कई नेता-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,988