Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : उपायुक्त ने अबुआ आवास को लेकर की समीक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : उपायुक्त ने अबुआ आवास को लेकर की समीक्षा
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त  मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में अबुआ आवाज योजना व बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण),पीएम जनमन, मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद फोटो हो खेल विकास योजना की समीक्षा की गयी। इसके साथ ही उपायुक्त ने राजस्व संबंधित समीक्षा भी की गयी।

उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अबुआ आवाज योजना,  बाबा भीमराव अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित आवास निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। पीएम जन-मन के सफल क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर योजना से संबंधित प्रस्ताव भेजें। 

बिरहोर टोला में कैंप लगाकर बिरहोर लोगों का आधार कार्ड बनाने तथा बिरहोरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने और बिजली की व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर प्रस्ताव भेजें। उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बिरसा कूप संवर्धन योजना के तहत नकूप निर्माण कार्य पूरा करने की बात कही।

उपायुक्त ने राजस्व संबंधित समीक्षा भी की। उपायुक्त ने दाखिल खारिज से संबंधित लंबित आवेदनो का निस्तारण करने की बात कही। भूमि सीमांकन/नापी करने से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। राजस्व से संबंधित मामलों को यथाशीघ्र निस्तारण करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, अनुमंडल पदाधिकारी  रिया सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुर्णेंदु, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी , जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,937