Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सतबरवा : रिटायर्ड टीचर को कुल्हाड़ी से काट डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सतबरवा : रिटायर्ड टीचर को कुल्हाड़ी से काट डाला
विज्ञापन
  • पलामू में सेवानिवृत्त शिक्षक को टांगी से काट डाला
  • खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र की पोंची पंचायत के हलुमांड गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक परीखन सिंह (70 वर्ष) को अज्ञात हमलावरों ने टांगी से काट डाला। परीखन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

घटना रविवार सुबह लगभग 5 बजे की बतायी जा रही है। सुबह-सुबह हुई हत्या की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अंचित कुमार दल-बल के साथ पहुंचे। घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों की मांग पर खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

रविवार की सुबह करीब 5 बजे परीखन सिंह शौच के लिए गांव के बांध की ओर गये थे। लौटने के क्रम में देवी मंडप के पास अज्ञात हमलावरों ने टांगी से उनकी गर्दन पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। देवी मंडप और परीखन सिंह के घर के बीच की दूरी लगभग 500 मीटर बतायी जाती है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,830