तीन एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। वहीं, अधिकतर जिलों में यही स्थिति रही। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 29.4 गोड्डा व सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 हजारीबाग में दर्ज किया गया।
आज के मौसम की बात करें तो, आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी व पश्चिमी भाग में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
हालांकि, इसका असर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में खास तौर पर देखा जा रहा है। झारखंड से दूरी अधिक है। इसीलिए झारखंड में इसका थोड़ा असर देखने को मिलेगा।