Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू सांसद ने किया बरवाडीह चोपन चुनार पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू सांसद ने किया बरवाडीह चोपन चुनार पैसेंजर ट्रेन का शुभारंभ
विज्ञापन

टीम एबीएन, पलामू। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने आज दिनांक 01 दिसम्बर 2024 को प्रातः 3 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर बरवाडीह चोपन चुनार पैसेंजर ट्रेन संख्या 05653/03654 का परिचालन हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। कोविड-19 के दौरान उक्त पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद कर दी गयी थी। 

आज पुनः इस ट्रेन के प्रारंभ होने से पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 11 रेलवे स्टेशनों क्रमशः नगर उंटारी, रमना, मेराल, गढ़वा, गढ़वा रोड़, तोलरा, लालगढ़ बिहार, रजहारा, कजरी, डालटनगंज एवं चियांकी के यात्रियों को आवागमन सुगम होगी। यहां की जनता के द्वारा लगातार इस ट्रेन को प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी।

मौके पर धनबाद मंडल रेलवे एडीआरएम विनीत कुमार, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, वरिष्ठ नेता मुरारी पांडेय, किशोर पाण्डेय, ईश्वरी पाण्डेय, शिव कुमार मिश्रा, संजय गुप्ता, शशि भूषण पांडे, अनिल कुमार, संजय कुमार, भोला पांडेय, मनीष कुमार, सुशील सिंह, राघवेन्द्र तिवारी आनंद सिंह एवं रेलवे पदाधिकारी मनोहर लाल, अनिल कुमार तिवारी, विकास कुमार, स्टेशन अधीक्षक उमेश कुमार, राजीव रंजन सिंह, वैसी मानडी, संजय पासवान बीरबल प्रजापति, अनिल कुमार एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा ने किया। उक्त जानकारी पलामू सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी।

विज्ञापन