Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 21
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के दोनों अन्नपूर्णा सेवा में 410 लोगों ने किया भोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के दोनों अन्नपूर्णा सेवा में 410 लोगों ने किया भोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा 225 लोगों ने भोजन ग्रहण किया। आज की इस अन्नपूर्णा सेवा स्व. गीता देवी की पुण्यतिथि में उनकी पुत्री पुष्पा देवी, दामाद बजरंग केडिया, पुत्र महेश अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा प्रायोजित थी। 

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्णभूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 185 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया। दोनों अन्नपूर्णा सेवा मे 410 लोगों ने भोजन किया। इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें और प्रभु की कृपा सदैव सबों के परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलती रहेगी। दोनों अन्नपूर्णा सेवा विगत ढाई वर्षों से प्रतिदिन निरंतर सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, प्रदीप नारसरिया, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निर्भय शंकर हरित, सांवरमल बुधिया, संजय सर्राफ,रमेश बंका, सहित कई सदस्य उपस्थित थे। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व। सत्यनारायण नारसरिया एवं स्व। शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के द्वारा संचालित है।

विज्ञापन