Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चाईबासा : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पीएलएफआई एरिया कमांडर लंबू ढेर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चाईबासा : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पीएलएफआई एरिया कमांडर लंबू ढेर
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, चाईबासा। पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में नक्सली एरिया कमांडर लंबू मारा गया है। यह मुठभेड़ टेबो थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस बल की विशेष टीम के साथ हुए मुठभेड़ में पीएलएफआई एरिया कमांडर लंबू मारा गया है। वो टेबो थाना क्षेत्र के तोमरोंग गांव के जंगल में मारा गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी है। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन