Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

धनबाद : अवैध खनन के दौरान तीन मिनी ट्रक जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
धनबाद : अवैध खनन के दौरान तीन मिनी ट्रक जब्त
विज्ञापन

खनन टास्क फोर्स ने बालू लदे तीन मिनी ट्रक को किया जब्त, प्राथमिकी दर्ज

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार की सुबह सरायढेला थाना क्षेत्र से बिना परिवहन चालान के बालू लदे तीन मिनी ट्रक को जब्त किया है। जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 04:30 बजे खान निरीक्षक विजय करमाली, सुमित प्रसाद एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से सरायढ़ेला थाना क्षेत्र में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। 

तिग्गा ने बताया कि जांच के क्रम में सरायढेला थाना अंतर्गत पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के गेट के पास तीन मिनी ट्रक की जांच की गयी। तिग्गा ने बताया कि तीनों वाहनों पर बालू लदा हुआ था। जांच पड़ताल में पाया गया कि तीनों बिना परिवहन चालान के बालू का परिवहन कर रहे थे। तीनों वाहनों को पकड़कर सरायढेला थाना में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,197