एबीएन न्यूज नेटवर्क, राहे। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने सिल्ली विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक की। सिल्ली विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ महतो ने यह बैठक आज यानी शनिवार को ग्रास कोर्ट मैदान डोकाद में की। जिसमें संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ प्रभारी मौजूद रहे।
राहे प्रखंड के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों में पड़े मतदान एवं संगठन के त्रुटि पर चर्चा परिचर्चा की गयी। बैठक के दौरान प्रत्याशी श्री महतो ने कहा कि संगठन को मजबूती करते हुए क्षेत्र की सेवा की जायेगी।
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विचारधारा को जन-जन तक प्रसारित किया जायेगा। बताते चलें कि संगठन की ओर से कल यानी रविवार को सिल्ली प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जायेगी और जोश का संचार किया जायेगा।