Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हेमन्त मंत्रिमंडल का विस्तार एक-दो दिनों में संभव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हेमन्त मंत्रिमंडल का विस्तार एक-दो दिनों में संभव
विज्ञापन
  • एक-दो दिन में हो सकता है हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार
  • कांग्रेस कोटे से कौन होंगे चेहरे?

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण करने और विधानसभा की तारीख तय होने के साथ ही इस बात की चर्चा तेज हो गयी है कि आखिर हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार कब तक होगा। हालांकि इस बात की भी संभावना जतायी जा रही है कि एक दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर झारखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर ने बताया कि पिछली सरकार में जैसा था, उसी तरह इस बार भी कांग्रेस कोटे से चार मंत्री बनेंगे। मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा है कि सत्र से पहले कुछ विस्तार हो या फिर 12 के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो, कांग्रेस से चार मंत्री होंगे। कांग्रेस कोटे से कौन-कौन से चेहरे मंत्री होंगे, ये कांग्रेस आलाकमान तय करेगा।

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि सीएम ने कहा है कि दो तीन दिनों के अंदर मंत्रिमंडल विस्तार हो जायेगा, हम भी उम्मीद करते हैं। दो-तीन दिन में सब कुछ स्पष्ट रहेगा। तब तक मंत्रिमंडल की घोषणा हो जायेगी। सभी दलों ने नेताओं से विचार विमर्श के साथ ही सभी को समावेश करते हुए प्रतिनिधित्व देने को लेकर विचार विमर्श की आवश्यकता है।

लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कहा कि सब लोग गठबंधन में मंत्रिमंडल को लेकर खींचा तानी में लगे हैं। सब अपने-अपने तरीके से दावेदारी कर रहे हैं। कोई दांव पेच होगा।मंत्रिमंडल विस्तार जितना जल्दी हो सके करना चाहिए। 

सीएम हेमंत सोरेन को राज्य के विकास पर चिंता करनी चाहिए। बता दें कि सरकार के आकार लेने के साथ ही विधानसभा सत्र की तारीख सामने आ चुकी है। ऐसे में इस बात की संभावना तेज हो गयी है कि एक दो दिन में मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,888